AM और PM Full Form | AM PM Full Form In Hindi - हिंदी में जानकारी

AM और PM का full form क्या है? आज के समय इसका मतलब जाना बहुत जरूरी है। आज सभी डिजिटल घड़ी में आपको AM और PM दिखाई देता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो AM और PM का मतलब नहीं जानते हैं। इसलिए उन्हें डिजिटल घड़ी में समय देखने में मुश्किल होती है। उनके मन में यह प्रश्न बन जाता है कि AM और PM क्या होता है? 

am-aur-pm-full-form-kya-hai

वैसे इसका full form जानना जरूरी नहीं है लेकिन कुछ ऐसी भी जानकारी होती है जिसको जानकर हम अपनी जनरल ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। तो फिर आइए बिना समय गंवाए AM और PM का मतलब जानते हैं। 

AM और PM Full Form क्या है?

AM और PM एक लैटिन शब्द हैं, जिसका उपयोग हम दोपहर से पहले का समय (मॉर्निंग) और दोपहर के बाद का समय (आफ्टरनून) को डिफाइन करने के लिए करते हैं। इन दोनों शब्दों का उपयोग 12-12 घंटे की घड़ी प्रणाली के अनुसार एक दिन को दर्शाया जाता है। इनको A.M ( ए. एम.) और P.M ( पी.एम.) के रूप में भी दिखाया जाता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि घड़ी को मानव ने पहले ही खोज लिया था। आज हम समय को घंटो और मिनटों में बदलकर जानते हैं। लेकिन प्राचीन काल के समय में ऐसा नहीं था। पहले के समय (प्राचीन काल) में सूर्य और चंद्रमा को देखकर दिन और रात पता किया जाता था। 

प्राचीन समय में सूर्य को आधार बनाकर दिन को बाट दिया जाता था। और चंद्रमा को आधार बनाकर रात को बाट दिया जाता था। लेकिन जैसे जैसे टेक्नोलॉजी कि दुनिया ने मानव के जीवन में कदम रखा वैसे वैसे आज घड़ी नहीं लगभग सभी चीजे डिजिटल हो गई है। आइए अब एक एक करके हम दोनों का इंग्लिश और हिंदी में मतलब जानते हैं।

AM Full Form In Hindi ( AM full form क्या है?)

AM का मतलब Anti Meridiem होता है। जिसका अर्थ "दोपहर से पहले" होता है। हिंदी में इसका मतलब जाने तो "पूर्वाहन" यानी सुबह का समय कहा जाता है। 

पूर्व = पहले वाला भाग

अह्नि= दिन

पूर्वाह्न =  दिन दोपहर बारह बजे से पहले

A.M मध्यरात्रि से दोपहर (12:00 पूर्वाह्न से 11:59 पूर्वाह्न) तक के समय को बताता है। जिसे हम सरल भाषा में सुबह भी कहते हैं। उदाहरण के लिए: यदि कोई आपसे कहता है कि 10 AM को घूमने चलते है, तो इसका मतलब है कि सुबह 10 बजे का समय।

AM के अन्य Full Form

AM - Arithmetic Mean

AM - Account Monitoring

AM - Assistant Manager 

AM - Account Management 

AM - Accounts Manager

AM - Administration Manager 

PM Full Form In Hindi ( PM full form क्या है?)

PM का मतलब Post Meridiem होता है। जिसका अर्थ "दोपहर के बाद" होता है। हिंदी में इसका मतलब जाने तो "अपराह्न" यानी दोपहर के बाद का समय कहा जाता है। 

अपर = बाद का भाग/ समय

अह्नि= दिन

अपराह्न = दिन दोपहर बारह बजे के बाद

P.M दोपहर से मध्यरात्रि (रात 12 बजे से 11:59 बजे तक) से ठीक पहले के समय को बताता है।  उदाहरण के लिए: यदि कोई आपसे कहता है कि 10 PM को हम सो जाएंगे। तो इसका मतलब है कि रात्रि 10 बजे का समय। 

PM के अन्य Full Form

PM - Project Manager

PM - Program Manager

PM - Private/Personal Message

PM - Picometer 

PM - Plasma Membrane

PM - Petameter

यह भी पढ़े-

आपने क्या सीखा

उम्मीद करता हूं कि आपको AM Full Form क्या है? PM Full Form क्या है? जान लिया होगा। अगर आपको ऐसे ही फुलफॉर्म, टेक्नोलॉजी, ब्लॉगिंग, इंटरनेट, ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके आदि के बारे में जानकारी चाहिए तो हमारे ब्लॉग में विजिट करते रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post