Koo App क्या है? कू ऐप download कैसे करें? कू ऐप के founder कौन है? क्या आप भी इन सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं। इसलिए Koo app पर बनी आज कि पोस्ट पढ़ रहे हैं। तो फिर आइए आज हम Koo app के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। आज इस पोस्ट से आपको कू ऐप के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाएगी।
Koo App, बता दू पिछले कुछ महीनों में सरकार और Twitter के बीच चल रही तनातनी के बीच बहुत तेजी से स्वदेशी ट्विटर कि मांग होने लगी थी। स्वदेशी ट्विटर (swadeshi Twitter) कि मांग का फायदा Koo app को मिला। क्योंकि यह बिल्कुल हूबहू ट्विटर कि तरह है। कुछ चीजों में कू ऐप ट्विटर से अलग है। ट्विटर का विकल्प कि तौर पर आज कू ऐप सबसे पॉपुलर स्वदेशी ऐप (swadeshi app) बन गया है। इसे भारत का अपना खुद का ट्विटर भी कहा जाता है।
आज आम आदमी से लेकर बड़े बड़े नेता और अभिनेता भी koo app में अपना अकाउंट खोल लिया है। आज यह ऐप सिर्फ भारत में ही पॉपुलर नहीं, विदेश में भी इसकी चर्चा हो रही है। इसलिए कू ऐप के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है आइए अब हम इस ऐप के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करते हैं।
Koo App क्या है - Koo App In Hindi
Koo app भारत का नया microblogging और social networking प्लेटफार्म है। जिसे मार्च 2020 को लॉन्च किया गया था। इस ऐप के माध्यम से personal updates और opinions को दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। कू ऐप को भारत में ट्विटर के अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा रहा है।
इस ऐप का headquarter कर्नाटक के बंगलौर शहर में मौजूद है। Koo app को पूरी तरीके से ku koo ku के नाम से भी जान सकते है। यह ऐप iOS, Android, Web के लिए उपलब्ध है। इस ऐप में आप 400 characters तक का संवाद लिख सकते हैं।
प्ले स्टोर में उपलब्ध जानकारी के अनुसार कू ऐप ने भारत सरकार के द्वारा आयोजित किया गया 'आत्म निर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज' में जीत हासिल की है। यह इनोवेशन चैलेंज सरकार के द्वारा अगस्त 2020 में कराया गया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात के प्रोग्राम में इस ऐप का इस्तेमाल करने को कहा है। इससे यह तो समझ आ गया कि यह कोई फेक ऐप नहीं है। पॉपुलैरिटी में यह ऐप कहीं से भी पीछे नहीं है। साथ ही आपका डाटा इस ऐप में पूरी तरह से सुरक्षित है।
Koo App के Founder कौन है?
कू ऐप के संस्थापक राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका है। वहीं बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड Koo कि स्वामित्व कंपनी है, जो क्वेश्चन और अंसर के लिए Quora के देसी संस्करण Vocal कि भी स्वामित्व है।राधाकृष्ण ने IIM अहमदाबाद से स्नातक किया और बॉम्बिनेट टेक्नोलॉजीज के सीईओ हैं। उन्होंने Koo app से पहले Taxi For Sure का भी अविष्कार किया था। यह एक ऑनलाइन कैब बुकिंग कि सर्विस प्रदान करती थी। लेकिन Taxi For Sure को Ola Company को साल 2015 में बेच दिया था। मयंक बिडवाटका गुडबॉक्स के सह-संस्थापक के साथ साथ योलो बस, लोका रिडिया जैसे कई स्टार्ट-अप में निवेशक हैं।
Koo App के फीचर्स क्या है?
कू एप (Koo app) के माध्यम से आप निम्लिखित विशेषताओं का लाभ उठा सकते हैं।- Koo App एक स्वदेशी microblogging plateform है। इसलिए इसे ट्विटर के alternative के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कू एप के माध्यम से अपने विचार को अन्य लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।
- Koo app पर आप समाचार पत्रों, खिलाड़ी, नेता, अभिनेता, अभिनेत्री आदि को फॉलो कर सकते हैं।
- Koo app में 400 characters तक का पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
- इस ऐप में ट्रेन्डिंग और ब्रेकिंग न्यूज़ कि जानकारी प्राप्त कर सकते और उसमे अपने विचार भी शेयर कर सकते हैं।
- Koo app में पोस्ट के साथ साथ फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं।
- कू ऐप इंग्लिश और हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपयोग कर सकते हैं। अन्य भाषाएं मलयालम, पंजाबी, ओड़िया, गुजराती, मराठी, कन्नड़, बंगाली, तमिल,और आसामी को सिर्फ सपोर्ट करता है।
- इस ऐप में भी ट्विटर कि तरह एक दूसरे से DMs के माध्यम से आप चैट कर सकते हैं।
- Koo App कि वेबसाइट पर यूजर्स पोल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Koo App को डाउनलोड कैसे करें?
Koo App को आप बड़े आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड यूजर्स है तो गूगल प्ले स्टोर पर जाए और कू ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं iOS यूजर्स ऐपल स्टोर से कू ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।FAQ -
Q. Koo App किस देश का है?
Ans. Koo App भारत का स्वदेशी ऐप है।
Q. Koo App के संस्थापक या मालिक कौन है?
Ans. संस्थापक राधाकृष्ण और मयंक बिदावतका के द्वारा इस ऐप को विकसित किया गया है।
Q. क्या Koo App फ्री ऐप है?
Ans. हां कू ऐप पूरी तरह से फ्री माइक्रोब्लॉगिंग ऐप है।
Q. Twitter का alternative कौन सा ऐप है?
Ans. Koo App Twitter का alternative app है। जिसे स्वदेशी ट्विटर के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी जाने-
आपने क्या सीखा?
आज आपने Koo App क्या होता है? के बारे में विस्तार से जाना है। आज बता दू कि जब से चाइनीज ऐप पर भारत सरकार ने बैन लगाया है तब से स्वदेशी ऐप की मांगे बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच ट्विटर ने नए आईटी रूल्स को मानने और इसे फॉलो करने के लिए मना कर दिया था। जिससे स्वदेशी ट्विटर कि भी मांग तेजी से बढ़ने लगी।अगर आप भी एक सुरक्षित स्वदेशी ट्विटर को ढूंढ रहे हैं तो बता दूं कि Koo App एक पूरी तरीके से सुरक्षित स्वदेशी टि्वटर है। आप यहां अपना अकाउंट बना कर ट्विटर कि तरह अपने विचारों को एक दूसरे से साझा कर सकते हैं।
उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा आज का पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपको ऐसे ही टेक्नोलॉजी, ब्लॉगिंग कंप्यूटर, आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी है तो हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।