SnapChat App क्या है? ID कैसे बनाए हिंदी में
Snapchat क्या है? आज कि लेख में हम आपको स्नैपचैट ऐप के बारे में बारीकी से बताएगे। आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में snapchat काफी पॉपुलर ऐप बन कर उभरा है।
आज के समय में इस ऐप को प्ले स्टोर से 100cr से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। आज कई सेलेब्रिटी इस ऐप के दीवाने हो गए है। इसलिए इसकी लोकप्रियता पर किसी तरह का संदेह नहीं हो सकता है।
स्नैपचैट की लोकप्रियता का कारण इस ऐप में मौजूद कई यूनीक फीचर्स है जो आपको बाकी सोशल मीडिया नेटवर्क साइट्स पर उपलब्ध नहीं मिलेंगे। अगर आप सेल्फी और वीडियो बनाने के शौकीन है तो आज का लेख आपके लिए बहुत ही मजेदार होने वाला है। आज हम Snapchat के बारे में, इस ऐप के फीचर्स क्या है और इसे इस्तेमाल कैसे किया जाता है? यह सब के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। आइए जानते हैं।
Snapchat App क्या है?
Snapchat एक multimedia instant messaging app है। यह एक free application है जो अपने यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजने की अनुमति देता है। इसे एक शब्द में "snap" कहा जाता है।अगर आसान शब्दों में बताएं तो Snapchat के माध्यम से आप जिसे भी मैसेज को सेंड करते हैं, और उसने मैसेज को एक बार पढ़ लिया। तो इसके कुछ समय के बाद अपने आप भेजा गया मैसेज गायब हो जाएंगे। बस आपको यह तय करना है कि कितने समय के बाद आपके द्वारा भेजा गया मैसेज गायब हो जाए।
इस ऐप में आप फोटो और वीडियो में अलग अलग प्रकार के filters का उपयोग कर सकते हैं। Snapchat को अपने यूजर्स के लिए और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए इसके निर्माता कंपनी Snap Inc ने कई मजेदार ऑप्शन्स को जोड़ा है। इसके बारे में हम आपको आगे विस्तार से बाताएगे।
स्नैपचैट में हिंदी, इंग्लिश, गुजराती, के साथ साथ भारत की अन्य भाषाएं उपलब्ध है। यहां तक विदेशी भाषाएं जैसे कि फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक आदि में उपलब्ध है।
SnapChat App में कौन-कौन सी भाषा मौजूद है?
Snapchat app में हिंदी और इंग्लिश के अलावा नीचे बताए गए लैंग्वेज को सपोर्ट करता है।Arabic, Bengali, Danish, Dutch, Kannada, Korean, Malay, Malayalam, Marathi, Norwegian Bokmål, Polish, Filipino, Finnish, French, German, Greek, Gujarati, Vietnamese, Japanese, Portuguese, Punjabi, Romanian, Russian, Indonesian, Italian, Swedish, Tamil, Telugu, Thai, Traditional Chinese, Turkish, Urdu, Simplified Chinese, Spanish.
SnapChat App डाऊनलोड कैसे करें?
SnapChat App को डाउनलोड करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-1. सबसे पहले android यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाए और iOS यूजर्स ऐपल स्टोर पर जाए।
2. अब आपके सामने सर्च का ऑप्शन मिलेगा। उसमे SnapChat App सर्च करे।
3. आपके सामने स्नैपचैट का अपना जाएगा। उसमे क्लिक करे और इंस्टॉल के विकल्प का चयन करें। कुछ देर बाद आपके फोन में Snapchat app इंस्टॉल हो जाएगा।
SnapChat App में ID कैसे बनाए?
SnapChat में अकाउंट या आईडी बनाने के लिए निम्लिखित स्टेप्स को फॉलो करें-1. सबसे पहले प्ले स्टोर से SnapChat App को इंस्टॉल करें।
4. अब अपनी date of birth को भरे।
5. इसके बाद user id और password भरे। इसका उपयोग आपको लॉगिन करते समय आयेगी।
6. अब phone number को डाले और continue के विकल्प पर क्लिक करें।
7. इस स्टेप में phone number को वेरीफाई करने के लिए ओटीपी आयेगा। ओटीपी या confirmation code को डालने के बाद आगे बढ़े।
8. बधाई हो Snapchat में आपका अकाउंट बन गया है।
Snapchat App कैसे चलाए?
क्या आपको SnapChat चलाना नहीं आता है? अगर हा तो अब हम आपको स्नैपचैट को चलाना सिखाएंगे। आइए जानते हैं।SnapChat से फोटो कैसे ले?
सबसे पहले यह जानते हैं की snapchat में हम फोटो कैसे ले सकते हैं?1. सबसे पहले कैप्चर स्क्रीन पर नेविगेट करें।
3. सेल्फी लेने के लिए front camera करना है। ऊपर दाएं कोने में फेस/एरो दिया गया है। उसने क्लिक करे। अगर बैंक कैमरा का उपयोग करना है तो उसी विकल्प पर एक बार और क्लिक करे।
4. अब shutter button को क्लिक करके सेल्फी ले सकते हैं।
SnapChat से Video कैसे बनाए?
Snapchat से वीडियो बनाने के लिए आपको home screen पर दिए shutter button को 10 सेकंड होल्ड करके रखना है।अगर वीडियो में फ़िल्टर जोड़ना चाहते हैं तो दाएं या बाएं स्वाइप करें। वीडियो में कुछ अन्य चीजें भी जोड़ सकते हैं। जैसे कि- time, temperature, location, motion आदि।
SnapChat Map कैसे काम करता है?
दोस्तो शायद यह आपके लिए नया होगा। इसलिए अब Snapchat Map के बारे में जानते हैं। स्नैपचैट मैप आपके दोस्तों या परिवार की लोकेशन को बताने की करता है। अगर उन्होंने लोकेशन शेयरिंग विकल्प को enable रखा होगा।
लेकिन यह जरूरी नहीं है। अगर आपको अपनी लोकेशन नहीं बतानी है तो लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन को ऑफ कर सकते हैं।
SnapChat App में friends को कैसे ढूंढे?
Capture Screen में सबसे उपर add friends का विकल्प दिया गया है वहां पर क्लिक करके आसानी से अपने फ्रेंड्स को ढूंढ सकते हैं। यह आपको अपने फोन की contact list मिल जाएगी। साथ ही Add button भी मिलेगा। इसका प्रयोग करके आप जिसे भी अपने फ्रेंड लिस्ट में जुड़ना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
अगर आपका फ्रेंड कांटेक्ट लिस्ट में नहीं है तो उसे आप नाम या यूजर आईडी के माध्यम से ढूंढ सकते हैं। यहां तक आप इस ऐप में सेलिब्रिटीज को भी फॉलो कर सकते हैं।
SnapChats में editing कैसे करें?
अगर आप अपनी फोटो या वीडियो को एडिट करना चाहते हैं तो फोटो या वीडियो को सेव करने से पहले आपको नीचे बताएगा स्टेप्स को फॉलो करना है।
1. Text कैसे जोड़े
अगर फोटो या वीडियो में text को जोड़ना चाहते हैं तो ऊपरी दाएं कोने में 'T' नाम से text जोड़ने के लिए बटन दिया गया है। Text जोड़ने को स्क्रीन पर कई भी लगा सकते हैं। इसके लिए टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह मूव करना होगा। अगर text को की साइज को बड़ा या छोटा करना है तो टेक्स्ट पर दोबारा क्लिक करें।2. Sticker कैसे लगाए?
Sticker के ऑप्शन पर क्लिक करे और अपना मनपसंद स्टीकर लगाएं। अगर आपको अपना खुद का इमोजी बनाकर लगाना है तो फ्री ऐप्स की मदद से अपना खुद का बिटमोजी बना सकते है।3. Filter कैसे लगाएं?
SnapChat से में फ़िल्टर को लगाना बेहद आसान है। आपको सिर्फ अपनी उंगली कौन दाएं और बाएं करना है फिल्टर अपने आप चेंज होता जाएगा।4. Design कैसे बनाएं?
Design कैसे बनाने के लिए आपको editing tool में एक पेंसिल का भी ऑप्शन मिलेगा। जिसका प्रयोग करके आप अपनी snap पर कुछ भी ड्रॉ के सकते हैं।यह कुछ SnapChats की बेसिक फोटो एडिटिंग था। आप अगर पहले से फोन में मौजूद snapchat को भी edit कैसे कर सकते हैं। इसके लिए नीचे एक सबसे बड़ी बटन (shutter button) दी गई है। उसी के लेफ्ट साइड में फोन गैलरी से फोटो को जोड़ सकते हैं।
क्या Snapchats को सेव कर सकते हैं?
हा, आप अपने snapchat (फोटो, वीडियो) को सेव करने के लिए एक डाउनवर्ड एरो दिखाई देगा। जिसने क्लिक करते ही आपका स्नैपचैट फोन कि गैलरी में सेव हो जाएगा।SnapChats App से जुड़ी कुछ खास जानकारी
1. आप Snapchat में वीडियो को 10 second से ज्यादा रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं।
2. अगर आप किसी से चैट कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि 10 सेकंड के बाद आपकी चैट अपने आप डिलीट हो जाएगी। अगर इसे सेव रखना चाहते हैं तो स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। लेकिन इसके बारे में आपके दोस्त को मालूम हो जाएगा कि आपने चैट कि स्क्रीनशॉट ली है।
3. अगर आपका दोस्त कोई भी मैसेज सेंड करता है तो उसे 24 घंटे के अंदर रीड करना पड़ेगा। क्योंकि 24 घंटे के बाद वह अपने आप डिलीट हो जाएगा।
4. इसमें आप लाइव चैट भी कर सकते हैं।
5. SnapChat App फ्री सर्विस देता है। यह फेसबुक, इंस्टाग्राम, जैसे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
यह भी जाने -
- Sandes app क्या है? Whatsapp का अल्टरनेटिव
- Bharat Caller App क्या है? Truecaller का अल्टरनेटिव
- eRUPI क्या है?
- No Cost Emi क्या है? कंपनी कैसे पागल बनती है?