Sandes App क्या है? इसमें account कैसे बनाए

दोस्तो अगर आप भी आज व्हाट्सएप का alternative ढूंढ रहे हैं और Sandes App क्या है? इसके बारे में जानने के लिए इस लेख कों पढ़ रहे है तो आज मै आपको संदेश ऐप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दूंगा। इसलिए इस पोस्ट को आखरी तक पढ़े।

Sandes App क्या है?

sandes-app-hindi


Sandes App एक freeware instant messaging प्लेटफॉर्म है यह एक सुरक्षित, ओपन सोर्स-आधारित, क्लाउड-इनेबल्ड  प्लेटफॉर्म है। बता दू की यह भारत का स्वदेशी ऐप है। जिसे भारत की सरकार के तरफ से लॉन्च किया गया है। स्वदेशी संदेश ऐप Android और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है। यहां तक कि इस ऐप को वेबसाइट के माध्यम से भी चलाया जा सकता है। इस ऐप में वॉट्सएप कि तरह अनेकों फीचर्स उपलब्ध है जैसे कि चैटिंग, फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग, फाइल शेयरिंग, ऑडियो-वीडियो कॉल आदि। लेकिन इस ऐप के सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को खुद को वेरीफाई करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि साल 2019 में भारत सरकार का इस ऐप को विकसित करने का लक्ष्य सरकारी कर्मचारियों को एक सुरक्षित मंच प्रदान करना था। इसलिए यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का नाम Government Instant Messaging System (GIMS) रखा गया। इस ऐप के विकसित होने के बाद विदेशी प्लेटफार्म पर स्टोर डाटा या इससे जुड़ी सुरक्षा और चिंताओं को खत्म कर दिया है। ऐप का सॉफ्टवेयर परीक्षण मध्य सितंबर 2019 में शुरू किया गया। 

कुछ व्यापक अवधि के बाद इसे गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए लॉन्च कर दिया गया था। इसके बाद फरवरी 2021 को Government Instant Messaging System (GIMS) का नाम बदल कर Sandes App नाम दे दिया गया। हालाकि अब यह सभी के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

Sandes App के फीचर्स क्या है?

Sandes App के निम्लिखित फीचर्स बताए गए हैं :-

1. संदेश ऐप भी वॉट्सएप कि तरह अपने यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड वन-टू-वन संदेश भेजने की अनुमति देता है।

2. इस ऐप में चैटिंग, फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग, ग्रुप मेसेज जैसे फीचर्स उपलब्ध है।

3. व्हाट्सएप कि तरह संदेश ऐप में भी ऑडियो और वीडियो कॉल करने का विकल्प उपलब्ध है।

4. सभी तरह का डाटा गवर्नमेंट के होस्टिंग में उपलब्ध है इसलिए आपका डाटा पूरी तरह से सिक्योर है।

5. Sandes App में auto delete message का विकल्प भी उपलब्ध है। यानी कि आपने जिसे मैसेज भेजा है उसके मैसेज रीड करने के बाद मेसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा।

6. अभी यह ऐप NIC email, eOffice, और Digilocker से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप इस ऐप की service का बिना प्लेटफार्म छोड़ें भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Sandes App के limitations क्या है?

1. Sandes App में साइन अप करने के लिए एक valid mobile number होना आवश्यक है।

2. ऑफिशल ग्रुप को बनाने के बाद सिर्फ 200 लोग ही ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं अगर casual group बनाते हैं तो इसकी लिमिट 50 मेंबर्स कि है।

3. इस ऐप में फाइल को शेयर करने कि लिमिट 16mb है। यानी कि किसी भी फाइल कि साइज अगर 16mb से जायदा है तो वह शेयर नहीं कि जा सकती है।

4. इस ऐप में यूजर्स सिर्फ doc, docx, xls, xlsx, ppt, pptx, pdf, की फाइल को शेयर कर सकते हैं।

5. Jpeg, jpg, png कि फोटो, audio mp3, m4a सिर्फ शेयर कर सकते है।

6. वीडियो सिर्फ Mp4 शेयर किया जा सकता है।

Sandes App में account कैसे बनाए?


1. संदेश ऐप में अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाए और iOS users Apple iOs store पर जाए।

2. इसके बाद इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करें।

3. अब कुछ देर बाद आपके फोन में Sandes App Install हो जाएगा। इसके बाद इस ऐप को फोन में ओपन करे।

4. अब आपसे एक valid phone number मांगा जाएगा। नंबर डालने के बाद दी गई प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ ले इसके बाद "i agree" पर क्लिक करे। अब आपको get OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।

5. आपने जिस नंबर को डाला है उसमे ओटीपी गया होगा। ओटीपी डालकर नंबर को वेरीफाई कर ले।

6. अब आपको अपनी कुछ personal details देनी है। जैसे कि name, gender आदि।

7. अब next के विकल्प पर क्लिक करे।

8. बधाई हो संदेश ऐप में आपकी आईडी बन गई है।

यह भी पढ़े -

Sandes App क्या होता है? - निष्कर्स

जैसे कि आज कि पोस्ट में हमने जाना कि व्हाट्सएप का alternative में संदेश ऐप आपके लिए किस तरह से उपयोग हो सकता है। साथ ही इस ऐप की कुछ लिमिटेशन भी है, जिसकी जानकारी आपको प्राप्त हो गई है। अगर हम व्हाट्सएप से इस ऐप की तुलना करें तो सबसे ज्यादा फायदा यह है कि हमारी पर्सनल डिटेल सिर्फ गवर्नमेंट की होस्टिंग में स्टोर होगी। यानी कि यह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। दोस्तो उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी पोस्ट Sandes App क्या है? से कुछ जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post