eRUPI क्या है - eRUPI का मतलब हिंदी में

क्या आप भी eRUPI के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है कि eRUPI क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करे तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बारीकी से समझाएंगे। आइए जानते हैं

eRUPI क्या है? - What Is eRUPI in Hindi?

e-rupi-kya-hai

eRUPI का मतलब Electronic Rupee Unified Payment Interface होता है। eRUPI digital payment पर आधारित एक कैशलेस ई वाउचर है। जिसे 2 अगस्त 2021 को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लांच किया गया है। eRUPI को National Payment Corporation of India ने UPI प्लेटफार्म पर बनाया है। इसे एक तरह से pre-paid voucher या pre-paid gift card भी कहा जा सकता है। eRUPI से पेमेंट करने के लिए किसी भी तरह से इंटरनेट और बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

eRUPI के क्या फायदे है?

चलिए अब हम आपको eRUPI के फायदों के बारे में बताते हैं ताकि आप इसके बारे में और अच्छे से जानकारी प्राप्त कर सकें और इस भारतीय डिजिटल eRUPI का इस्तेमाल कर सकें। eRUPI का निम्नलिखित फायदे है:-


1. कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी नीचे से eRUPI के माध्यम से डिलीवर किया जा सकता है।

2. eRUPI के द्वारा पैसे भेजने के लिए किसी भी तरह के ऐप और सिस्टम कि जरुरत नहीं पड़ती हैं। यहां सिर्फ Sms या qr code के द्वारा आसानी से पैसे को e-voucher के रूप में भेजा जा सकता है।

3. अपने employers के फायदे के लिए और कॉर्पोरेशन सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम के तहत निजी कॉर्पोरेशन भी इस तरह की e-voucher का इस्तेमाल कर सकती हैं

4. यह किसी थर्ड पार्टी की भागीदारी के बिना यूजर्स को समय पर भुगतान देने के लिए आश्वासन देता है।

5. सरकार के द्वारा लांच की गई योजनाएं जैसे की मां बच्चे से जुड़ी वेलफेयर स्कीम, आयुष्मान भारत योजना आदि के लिए पैसे बहुत आसानी से भेजा जा सकता है।

6. किसी भी तरह की संस्था "प्राइवेट या पब्लिक" कोई भी पार्टनर बैंक के साथ eRUPI के voucher को आसानी से जेनरेट कर सकता है।

eRUPI Voucher से कैसे Redeem करें?

eRUPI Voucher को redeem करने के लिए आपको किसी तरह के कार्ड ( जैसे कि - क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग) या किसी भी तरह की ऐप्स से सहायता नहीं लेनी पड़ेगी। इसे redeem करने के लिए आपको sms के द्वारा जानकारी दी जाएगी या qr-code जो आप को दिया जाएगा उसकी मदद से आसानी से रिडीम कर सकते हैं। 

यानी इसका मतलब यह हुआ कि आपको सबसे पहले रिडीम करने के लिए sms भेजा जाएगा। इसे वेरीफाई करने के लिए एक ओटीपी आयेगा और जैसे ही वेरीफाई हो जाएगा। तो आपका e-voucher रीडम हो जाएगा। बिल्कुल इसी तरह qr code में स्कैन करने के बाद एक ओटीपी आता है।

eRUPI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  •  eRUPI एक digitally non transferable वाउचर है। यानी कि इसको आप किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं कर सकते है। जिसको मिला है सिर्फ वही इसका प्रयोग कर सकता है। 
  • eRUPI वाउचर को सिर्फ एक बार ही प्रयोग कर सकते है।
  • eRUPI कैशलेस voucher है, और साथ ही contactless voucher है।
  • इसमें आपकी निजी जानकारी को गोपनीय और सुरक्षित रखा जाता है।

eRUPI से कौन से बैंक जुड़े है?

eRUPI पर बैंकों की कार्य करने के दो तरीके होते हैं। पहले में वह बैंक है जो सिर्फ इसे इश्यू करते हैं और दूसरे वह बैंक जो इसे स्वीकार करते है। कुछ ऐसे भी बैंक है जो इन दोनों कार्य को एक साथ करते हैं। अभी तक सिर्फ 11 बैंक को ही e-RUPI सपोर्ट करने की अनुमति दी गई जिसकी लिस्ट आपको नीचे दी गई है:-

1. Axis Bank ( Bharat Pe), Bank of Baroda ( BHIM Baroda Merchant Pay), HDFC Bank ( HDFC Business App ), ICICI Bank ( Bharat Pe & PineLabs ), Punjab National Bank ( PNB Merchant Pay ), State Bank of India ( YONO SBI Merchant ) यह वह बैंक है जो e-RUPI वाउचर को स्वीकार भी करते है और इशू भी करते है।

2. Canara Bank, Indusind Bank, Indian Bank, Kotak Bank, Union Bank of India यह वह बैंक हैं जो eRUPI को issue करते है लेकिन यह सभी बैंक e-RUPI को स्वीकार नहीं करते है।

निष्कर्ष 

जैसे कि आज हमने इस लेख में यह जाना की eRUPI क्या होता है और इसके क्या क्या फायदे है। साथ ही यह भी जाना की अभी कौन कौन से बैंक ई रूपी सपोर्टर है।

दोस्तो उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी आज कि पोस्ट से जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आप ऐसे पोस्ट पड़ना चाहते हैं तो हमारी पोस्ट पर इसी तरह विजिट करते रहे। अगर आपको इस लेख से जुड़ा किसी भी तरह का प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे। अंत तक हमारी पोस्ट पड़ने के लिए आपको शुक्रिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post